Home » प्रदेश » हरियालो राजस्थान अभियान में एमबी चिकित्सालय में हुआ पौधरोपण

हरियालो राजस्थान अभियान में एमबी चिकित्सालय में हुआ पौधरोपण

उदयपुर – मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान एक पेड़ मां के नाम बिहारी लाल लखारा पर्यावरण मित्र संस्थान उदयपुर की ओर से सोमवार को स्थानीय महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय में फूलदार छायादार पौधों का रोपण किया गया। केंद्रीय बजट समिति के प्रदेश समन्वयक व भाजपा के पूर्व देहात जिला अध्यक्ष डॉ चंद्रगुप्त चौहान के मुख्य आतिथ्य में संपन्न इस आयोजन में पौधों की सुरक्षा के लिए मौके पर ही ट्री गार्ड भी लगाए गए। इस अवसर पर अपने संबोधन में डॉ चौहान ने कहा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की बजट घोषणा के अनुसार हरियालो राजस्थान अभियान के तहत अधिकाधिक पौधारोपण कर पुण्य का भागीदार बनना चाहिए।
सभी को पेड़ पौधे लगाना चाहिए। वृक्षों को देवता के समान माना गया है। वेदों में भी वृक्षों को पृथ्वी की संतति कहकर इन्हें अत्यधिक महत्व एवं सम्मान प्रदान किया गया है। विशिष्ट अतिथि महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ आर एल सुमन ने अपने उद्बोधन में कहा कि पेड़ . पौधे वायु प्रदूषण और ध्वनि प्रदूषण से मानव शरीर पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव को काफी हद तक कम करते हैं। इसके साथ ही धरती का तापमान बढ़ने से भी रोकते हैं। अतः प्रत्येक इंसान को इस महाअभियान में पौधारोपण कर अपनी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। जिला कलेक्टर कार्यालय प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित
डॉ विक्रम सिंह ने कहा कि अपने संदेश में पेड़ एपौधे अधिक विविध पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करके पेड़ ग्लोबल वार्मिंग के लिए ज़िम्मेदार मुख्य ग्रीनहाउस गैसों में से एकए कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित और संग्रहीत करके जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संस्थान के कृष्ण कुमार लखारा ने अपने उद्बोधन में कहा कि वृक्ष धरती के प्राण हैं जो न सिर्फ हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैंए बल्कि पर्यावरण संतुलन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उद्योगपति निर्मल लखारा भारतीय ज्वैलर्स ने अपने संदेश में बताया कि पेड़ों से प्रेम करके हम ईश्वर को धन्यवाद देते हैं। इस अवसर पर प्रदीप रवानी जिला प्रवक्ता भाजपा नारायण चौधरी अनिल सहदेव डॉ विवेक वशिष्ठए डॉक्टर सुरेश चंद्र लखारा डॉ विजय गुप्ता अतिरिक्त प्रधानाचार्य आरएनटी मेडिकल कॉलेजए शकीला अंसारी कार्यवाहक नर्सिंग अधीक्षक नूरानी सहित अन्य चिकित्साकर्मी व पर्यावरण प्रेमी उपस्थित थे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!