
टेंकर चालक
उदयपूर – गोगुंदा .उदयपुर नेशनल हाईवे 27 पर बीती रात श्रीनाथ जी मंदिर घसियार के समीप एक सडक हादसे में टेंकर चालक की दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार पिंडवाड़ा से उदयपुर की ओर जा रहा एक एसिड से भरा टेंकर बेकाबू होकर पलट गया। बेकाबू एसिड टेंकर के पलटनें से करीब एक किलोमीटर तक आग लग गई। उस दौरान टेंकर चालक की जलनें से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। आग इतनी भयावह थी कि टेंकर चालक पूरा जल गया। सूचना के बाद गोगुंदा थाना प्रभारी श्याम सिंह पुलिस जाब्ते के साथ और हाइवे पेट्रोलियम टीम भी मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि टेंकर रविवार करीब 1 से 2 बजे के बीच पलट गया था। इस दौरान हाईवे पर आवागमन कम था जिसके चलते बड़े हादसा हुआ टल गया। मौके पर पहुंची हाइवे पेट्रोलियम टीम के ईएमटी हरिश मेघवाल और चालक खुश वर्धन ने मृतक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रथम द्वष्टा टेंकर चालक राजसमंद जिले का बताया जा रहा है
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





