Home » प्रदेश » मोटरसाईकिल पर अवैध गांजे की तस्करी, दो युवको को बेकरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

मोटरसाईकिल पर अवैध गांजे की तस्करी, दो युवको को बेकरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

बेकरिया– रविवार का उदयपूर जिले के बेकरिया थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाईकिल पर दो व्यक्तियों को एक प्लास्टिक के कट्टे सहित डिटेन किया।
थानाधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि मोटरसाईकिल पर बैठे चालक को अपना नाम पता पुछा तो उसने पुष्पेन्द्र सिंह पुत्र अर्जुनसिंह रावत निवासी नन्दावट पुलिस थाना भीम जिला राजसमंद व रतनसिंह पुत्र करमसिंह निवासी गोधाजी का गांव डुंगाजी का गांव पुलिस थाना भीम जिला राजसमंद का रहने वाला बताया तथा उनके पास एक प्लास्टिक का कट्टा मिला जिसमें अवैध गांजा पाया गया। जिसका वजन किया गया तो कुल वजन 5 किलो 60 ग्राम होना पाया जिस पर उक्त अवैघ गांजा को जब्त किया गया एवं अवैध मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को भी जब्त किया गया एवं दोनों आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी किया है। कार्यवाही में हेड कॉनिस्टेबल धर्मीलाल, विजेश कुमार, प्रभुलाल, कॉन्स्टेबल जोधाराम, लोकेश कुमार, भीखाराम सहित हेमन्त कुमार शामिल थे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!