
गोगुंदा– क्षेत्र के जसवंत गढ ग्राम पंचायत के समीप रूपन माता घाटी भील बस्ती के ऊपर से और घने पेड़ो के बीच से 11 केवी लाइन डालने के विरोध में देहात कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नारायण पालीवाल के नेतृत्व में शुक्रवार को ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी शुभम भैसारे को ज्ञापन सौपा।
ज्ञापन में बताया की बिजली निगम के ठेकेदार द्वारा मनमानी करते हुए जसवंतगढ़ पंचायत के रूपन घाटी स्थित घनी आबादी और पेड़ पौधों के बीच में होकर 11 केवी की लाइन डाली जा रही हैए जबकि आबादी क्षेत्र और स्टेट हाइवे के दूसरी तरफ खुली जगह पड़ी हुई है और वहां कोई आबादी भी नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि 11 केवी लाइन उनके घरो के पास से जाएगी तो आए दिन दुर्घटना की आशंका रहेगी। ग्रामीणों ने मौके पर बिजली निगम के कनिष्ट अभियंता को बुलाया और उन्हें ठेकेदार द्वारा की जा रही मनमानी के बारे में अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार कुछ लोगो के दबाव में आकर गरीब आदिवासी लोगों का नुकसान कर रहे है।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





