Home » प्रदेश » किसानों के खातों में आई सम्मान निधि, विद्याभवन ऑडिटोरियम में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

किसानों के खातों में आई सम्मान निधि, विद्याभवन ऑडिटोरियम में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

उदयपुर– जिला प्रशासन तथा कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किसान सम्मान निधि हस्तांतरण का जिला स्तरीय कार्यक्रम शनिवार को विद्या भवन स्थित ऑडिटोरियम में जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशन में आयोजित हुआ। इसमें वाराणसी उत्तरप्रदेश में प्रधानमंत्री के आतिथ्य में आयोजित समारोह का सीधा प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री ने डीबीटी के माध्यम से 9 करोड़ 70 लाख से अधिक किसानों को 20 हजार 500 करोड़ रुपए की राशि की राशि का हस्तांतरण किया। उल्लेखनीय है कि उदयपुर जिले में किसान सम्मान निधि के 2 लाख 41 हजार से अधिक लाभार्थी हैं। जिला स्तरीय समारोह में जिला स्तरीय कार्यक्रम में एडीएम दीपेंद्र सिंहए गिर्वा एसडीएम अवुला सांई कृष्णए सहायक निदेशक कृषि मिताली राठौड़ कृषि विज्ञान केंद्र के प्रफुल्ल भटनागर सहित कई अधिकारी तथा बड़ी संख्या में काश्तकार उपस्थित रहे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!