
उदयपुर – शनिवार को एल.एच.वी./ए.एन.एम. संघ ऑफ राजस्थान की बैठक त्रियम्बकेश्वर महादेव मंदिर सेक्टर 11 के परिसर में संघ के जिलाध्यक्ष कमलेश चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई ।
एल.एच.वी./ए.एन.एम. संघ उदयपुर की जिला महामंत्री कैलाश कुंवर ने बताया कि एल.एच.वी./ए.एन.एम. संघ के जिलाध्यक्ष कमलेश चौधरी ने संघ कि प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए तथा जिला महामंत्री कैलाश कुंवर से सलाह करके ब्लाक गिर्वा कि कार्यकारिणी का विस्तार किया है।
जिसमें संरक्षक अनिता मीणा, अध्यक्ष सुमन सोलंकी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश चौधरी, उपाध्यक्ष हेमलता सेन, महामंत्री अनिता वर्मा, कोषाध्यक्ष कोमल मीणा, सचिव विमला मनात, सहायक सचिव सुरेखा मेघवाल, संगठन मंत्री जया व्यास, मीना वैष्णव, मीडिया प्रभारी राखी मीणा और चंचल आनन्द, व्यवस्थापक मीनाक्षी, वरिष्ठ सदस्य प्रवीणा खिलजी, सुधामणी एस, सूर्या बारोट, प्रेमलता कुमावत, मंजु सिकलीगर, पुष्पा जैन, पुष्पा गरासिया को जिम्मेदारी सौंपी गई।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





