Home » प्रदेश » शिक्षक के चार आपत्तिजनक विडियों सोशल मीडिया पर वायरल, लोगो ने किया विरोध

शिक्षक के चार आपत्तिजनक विडियों सोशल मीडिया पर वायरल, लोगो ने किया विरोध

उदयपुर– शनिवार को सोशल मिडिया पर वायरल एक शिक्षक के चार आपत्तिजनक विडियो से पुरे शहर में हडकंप मच गया।
शहर के आयड़ स्थित ए-वन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के डायरेक्टर, डॉ मोहन लाल छांगवाल के चार आपत्तिजनक वीडियो,सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शहर में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते स्कूल के बाहर बड़ी संख्या में अभिभावकों, और माली समाज के लोगों की भीड़ जमा हो गई और जमकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि, ये चारों वीडियो स्वयं छांगवाल के मोबाइल से, माली समाज के एक व्हाट्सऐप ग्रुप में शेयर हुए, जिनमें उनकी कथित अश्लील गतिविधियां साफ देखी जा सकती हैं। वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद समाज में भारी आक्रोश फैल गया, और स्कूल के बाहर भीड़ इकट्ठा हो गई। प्रदर्शनकारी अभिभावकों का कहना है कि,ऐसे व्यक्ति को बच्चों के बीच रहने का कोई हक नहीं है, इससे छात्रों की मानसिकता पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।सूचना पर भूपालपुरा थाना पुलिस और जाब्ता मौके पर पहुंचा,और स्थिति को नियंत्रित किया गया।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!