
उदयपुर– जिला कलक्टर नमित मेहता ने शनिवार देर शाम जिले के प्रमुख धार्मिक एवं प्राकृतिक स्थल उबेश्वर जी क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वन विभाग के रेस्ट हाउस में हरियालो राजस्थान अभियान के पौधारोपण किया।
जिला कलक्टर मेहता शनिवार शाम को उबेश्वर जी पहुंचे। इस दौरान युडीए आयुक्त राहुल जैन गिर्वा एसडीएम अवुला सांईकृष्ण उप वन संरक्षक अजय चित्तौड़ा भी मौजूद रहे। जिला कलक्टर ने उबेश्वर महादेव मंदिर के ठीक सामने वन विभाग के रेस्ट हाउस परिसर का अवलोकन किया। यहां जिला कलक्टर श्री मेहताए आयुक्त जैन एसडीएम श्री सांई कृष्ण ने हरियालो राजस्थान अभियान के तहत बिल्व व बड़ के पौधे लगाए। जिला कलक्टर ने रेस्ट हाउस परिसर से मंदिर तथा एनिकट के नजारे के लिए व्यू पोईन्ट विकसित करनेए सुरक्षा की दृष्टि से रैलिंग लगवाने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने वन विभाग की ओर से हाल ही निर्मित टै्रक पाथ तथा उबेश्वर महादेव मंदिर के समीप बनवाए एनिकट का अवलोकन किया। उन्होंने एनिकट के समीप बेंचेज लगवाने के निर्देश दिएए ताकि पर्यटक बैठकर प्राकृतिक सौंदर्य का नजारा ले सकें। युडीए आयुक्त ने तीनों एनिकट पर लाइटिंग कराने का भी सुझाव दिया। उप वन संरक्षक चित्तौड़ा ने आगामी दिनों में एनिकट व टै्रकिंग पाथ का लोकार्पण प्रस्तावित होना बताया। जिला कलक्टर ने आयोजन स्थल की लोकेशन भी देखी।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





