Home » प्रदेश » लूटेरे गिरोह का मुख्य सरगना गिरफ्तार, पुलिस ने भरे बाजार में निकाली रेवड़ी

लूटेरे गिरोह का मुख्य सरगना गिरफ्तार, पुलिस ने भरे बाजार में निकाली रेवड़ी 

गोगुंदा (Udaipur) – पुलिस ने लूटेरे गिरोह के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर भरे बाजार में रेवड़ी निकालीं। आरोपी के एक साथी को पूर्व में ही डिटेन किया था। पुलिस ने बोडा (राजगढ़) मध्यप्रदेश निवासी नकुल पुत्र राज कुमार सासी को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे खंगाले थें। इस दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से 1,40,000 हजार बरामद किए थे।

थानाधिकारी श्याम सिंह चारण ने बताया कि 24 जून को सेमड निवासी नाथु सिंह पुत्र डुले सिंह राजपूत अपनी पत्नी के साथ गोगुंदा मुख्य बाजार में ज्वेलरी खरीददारी कर रहा था उस समय दो अज्ञात चोरों ने बैग झपट लिया और मौके से फरार हो गये। नाथु सिंह के बैग में 1,75000 रूपए थे । मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया था।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!