Home » प्रदेश » शुक्रवार को इन गांवों में बिजली रहेगी गुल, सहायक अभियंता ने जारी किया नोटिस

शुक्रवार को इन गांवों में बिजली रहेगी गुल, सहायक अभियंता ने जारी किया नोटिस 

गोगुंदा (Udaipur) – क्षेत्र में विधुत जीएसएस के जरुरी रखरखाव के कारण शुक्रवार को सुबह से शाम तक बिजली गुल रहेगी। 

अजमेर विद्युत वितरण विभाग से सहायक अभियंता रोहित सिंह गुहिल ने बताया कि शुक्रवार को 33/11 केवी जीएसएस जसवंतगढ़ पर आवश्यक रखरखाव का कार्य होने के कारण प्रातः 10 बजे से सांय 05: 00 बजे तक जीएसएस बंद रहेगा। इस दौरान जीएसएस से जुड़े फीडर जसवंतगढ़, तरपाल, राव मादडा, और जुझारपुरा सहित समस्त क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!