Home » प्रदेश » सवारियों को रोडवेज बस का सफर पड़ा महंगा, 35 किमी दूर ले जाकर उतारा

सवारियों को रोडवेज बस का सफर पड़ा महंगा, 35 किमी दूर ले जाकर उतारा 

गोगुंदा (Udaipur)- गुरुवार को क्षेत्र के दो सवारियों को रोडवेज बस का सफर करना महंगा पड़ गया। रोडवेज बस के चालक और परिचालक ने लापरवाही बरतते हुए दो सवारियों को गोगुंदा उतारने के बजाय 35 किलोमीटर दूर उदयपुर ले जाकर उतार दिया। बस चालक और परिचालक के इस तरह के बर्ताव से परेशान सवारियों को जयपुर कंट्रोल रूम फोन करना पड़ा लेकिन कंट्रोल रूम से भी लापरवाही का नतीजा देखकर सवारियों को मायूसी ही हाथ लगी।

गोगुंदा निवासी भास्कर सेठिया ने बताया कि वो और उसकी बहन सिरोही से उदयपुर जाने वाली रोडवेज बस में कालिद्री से सवार हुए थे। इस दौरान इनका सफर केवल गोगुंदा तक ही था लेकिन चालक भरत सिंह ने लापरवाही बरतते हुए बस को उदयपुर ले जाकर रोका। जिसके कारण दोनों सवारियों को 35 किलोमीटर तक की परेशानी झेलनी पड़ी। दोनों सवारियों ने कई बार बस रोकने के चालक को बोला लेकिन उसने एक नही सुनी।

बस चालक और परिचालक के इस रवैए को देखकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताते हुए उपखंड अधिकारी से लापरवाही बरतने वाले चालक और परिचालक के खिलाफ करवाई करने की मांग की हैं।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!