
बड़गांव (Udaipur)- क्षेत्र में स्थित श्रीजी यूथ क्लब की गुरुवार को विशेष बैठक आयोजित हुई । बैठक ने बड़गांव निवासी कृष्णा कुमार उर्फ कान्हा मेघवाल को क्लब का अध्यक्ष नियुक्त किया है। बैठक में क्लब के सभी सदस्यों ने की सहमति से कान्हा मेघवाल के सामाजिक कार्यों में सक्रियता व युवाओं को जागरूकता के लिए किए प्रयासों को मद्देनजर रखते हुए जिम्मेदारी सौंपी है।
कान्हा मेघवाल ने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी ग्रहण कर सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया । उन्होंने कहा कि “मैं युवाओं के उत्थान, शिक्षा, स्वास्थ्य और समाजसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दूंगा और क्लब की गरिमा बनाए रखते हुए नए आयाम स्थापित करने का प्रयास करूंगा।
इस दौरान संरक्षक मंडल संरक्षक एडवोकेट सुनील शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप वसिटा, सचिव सुनील शर्मा, प्रवक्ता हेमंत शर्मा, दुष्यंत शर्मा, नाना लाल पटेल, दिनेश जोशी,रवि शर्मा, विनय शर्मा, विष्णु वर्मा, पर्वत सिंह, शैलेंद्र सिंह, उमेश श्रीमाली सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





