
गोगुंदा ( Udaipur)- क्षेत्र के ग्राम पंचायत बीरपुरा में बुधवार को टीवरों की बोर गांव में करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। गांव के 50 वर्षीय खुमा पुत्र सवा गमेती अपने घर के बाहर लगे विद्युत मीटर के पास कुछ काम कर रहा था तो बिजली के तारों की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना होने की सूचना पर परिजन वह आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। परिजनों ने स्थानीय जन-प्रतिनिधि सरपंच कालूलाल को सूचना दी गई। ओगणा पुलिस थाने और बिजली विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का जायजा लिया । मृतक का शव गोगुंदा अस्पताल पहुंचाया जहां से चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इधर सरपंच कालु लाल ने बिजली विभाग से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की हैं ।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





