Home » प्रदेश » वेर की भागल में दिखा 15 फ़ीट लंबा अजगर, सफलतापूर्वक किया रेस्क्यू

वेर की भागल में दिखा 15 फ़ीट लंबा अजगर, सफलतापूर्वक किया रेस्क्यू 

गोगुंदा (Udaipur)- क्षेत्र के वेर की भागल (नान्देशमा) में बुधवार को 15 फ़ीट लंबा अजगर दिखाई देने से अफरातफरी मच गई। गांव के खुमाण सिंह ने बताया कि अजगर गांव के समीप एक खेत में गड्डी बनकर पड़ा हुआ था। जिसे देखकर लोग डर गये। इस तरह अजगर का आबादी क्षेत्र में घुस जाना लोगों और मवेशियों के लिए खतरा बन सकता है।

ग्रामीणों सूचना पर मौके पर पहुंचे गोपाल पालीवाल ने अजगर का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा। इस दौरान आस-पास के सैकड़ों ग्रामीण अजगर को देखने के लिए मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि गांव के आसपास साफ सफाई की जाएं ताकि वन्य जीव से कोई हानि नहीं हो।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!