Home » प्रदेश » स्कुल की छत हुई धराशाही बडा हादसा टला मोके पर नही आया कोई अधिकारी

स्कुल की छत हुई धराशाही बडा हादसा टला मोके पर नही आया कोई अधिकारी

उदयपुर – जिले के कोटडा क्षेत्र के पीपला माध्यमिक विद्यालय के 2 जर्जर कमरे सोमवार देर शाम को अचानक धराशाही हो गए। आसपास के लोगो ने गिरने की आवाज सूनकर मोके पर पहुंचे। स्थानिय सरपंच मन्ना लाल ने बताया कि स्कुल की जर्जर स्थति को लेकर पूर्व में भी कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को लिखित जानकारी भी दी गई थी लेकिन कोई सामाधान अभी तक नहिं हो पाया है। अब स्कूल के 2 कमरे बाकी बचे कमरे हैं जिसकी भी स्थति जर्जर हालत में हैं। ग्रामीणों ने प्रिंसिपल हेमंत कुमार को कई बार अवगत कराया था लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया था। सरपंच ने देर रात कोटड़ा शिक्षा विभाग को भी सूचना दी थी लेकिन मोके पर कोई भी शिक्षा विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। गनिमत रही की स्कुल भवन की छत रात को धराशाही हुई जिसकी वजह से बडा हादसा होते हुए टल गया।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!