
गोगुंदा (Udaipur) – सोमवार को गोगुंदा भाजपा मंडल महामंत्री सुरेश सोनी ने अपने जन्मदिन को इस बार एक अलग और प्रेरणादायक अंदाज में मनाया। उन्होंने परंपरागत रूप से केक न काटते हुए अपना जन्मदिन काछबा स्कूल में विद्यार्थियों के साथ मनाया। इस अवसर पर सोनी ने विद्यालय के करीब 380 छात्र-छात्राओं के लिए खीर-पूरी का विशेष भोजन रखा गया और बच्चों के साथ बैठकर उन्हें स्नेहपूर्वक भोजन कराया। जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली ने सोनी का दुपट्टा और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया और उन्हें मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। बाद में सभी उपस्थित लोगों ने भी उन्हें दुपट्टा ओढ़ाकर और बधाइयां देकर इस सामाजिक पहल की सराहना की। कार्यक्रम में भाजपा देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली, गोगुंदा प्रधान सुंदर देवी, उप प्रधान लक्ष्मण सिंह झाला, पूर्व प्रधान पप्पू राणा भील, पूर्व जिला मंत्री दयालाल चौधरी, मंडल अध्यक्ष निखिल कोठारी, भाजपा संयोजक डीसी मेघवाल, सरपंच कालू लाल गमेती, वार्ड पंच कमलेश तेली, जितेश पालीवाल, सुरेश पालीवाल, मनीष भोई, पवन सोनी सहित मंडल के सदस्य मौजूद रहे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





