
मक्के की फसल में लगे कीड़े को दिखाता किसान
गोगुंदा (Udaipur) – क्षेत्र में बारिश के मानसून शुरू होने के साथ किसानों ने खेतों में खरीफ की फसल बोई है । अब किसानों की मेहनत भी अंकुरित होकर बहार आने लगी है लेकिन मक्के की फसलों में लगा फ़ॉल आर्मीवर्म (ईली) कीड़ा किसानों के लिए चिंता पैदा कर रहा है। 
बता दें कि कुछ दिनों से क्षेत्र में आए दिन हल्की-हल्की निरंतर जारी बारिश के चलते मक्के की फसलों पर गंभीर बीमारी का प्रकोप देखने को मिल रहा हैं । फॉल आर्मी वर्म (ईली) नामक कीटों ने मक्के की फसल को अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। ईली नामक कीड़ा गोगुंदा क्षेत्र के कई गांवों में बोई खरीफ़ की फसलों को नष्ट कर रहा है। क्षेत्र के एक किसान ने बताया कि दो बिघे में मुक्के की फसल बोई है लेकिन अब फसल में लगे कीड़े से बड़ा नुकसान होने की संभावना है। खेत में ऐ कीड़ा लगभग खेत के आधे हिस्से की फसल को नष्ट कर चुका है।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





