गोगुंदा (Udaipur)- रविवार को क्षेत्र के नान्देशमा भाजपा मंडल की ओर से देहात भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली के नेतृत्व में भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर बूथ संख्या 86, 87, 88 पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रृद्धांजलि दी। इस दौरान युवा मोर्चा अध्यक्ष अशोक पालीवाल, उपाध्यक्ष केपी पालीवाल, व्यापार प्रकोष्ठ मण्डल अध्यक्ष दिनेश लोहार, मंडल उपाध्यक्ष केशू लाल, युवा मोर्चा महामंत्री जितेन्द्र सिंह कुम्भावत, तुलसी गुर्जर , प्रवासी सदस्य कैलाश पालीवाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।