सायरा (Udaipur) – शुक्रवार को थाना क्षेत्र के गवाला (भानपुरा) के समीप एक कुएं में अज्ञात युवक का शव मिलने से आस पास के क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर सायरा थानाधिकारी किशोर सिंह शक्तावत पुलिस जाब्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे जहां सिविल डिफेंस की टीम की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार अज्ञात शव की शिनाख्त नहीं होने के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्रथम दृष्टया शव 7-8 दिन पुराना बताया जा रहा है जिसकी वजह से शव की पहचान नहीं हो पाई है।

Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।