गोगुंदा (Udaipur)- 26 जून को रुद्रप्रयाग में हुई बस दुर्घटना में लापता लोगों की खोजबीन के लिए अभियान अभी भी जारी है। इसी बीच बुधवार को श्रीनगर जल विद्युत परियोजना की झील में एक अज्ञात शव मिला। अज्ञात शव की पहचान गोगुंदा की मुल निवासी मयूरी सोनी (24) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार शव को बेस अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। बता दें कि मयूरी सोनी गोगुंदा के मुल निवासी स्वर्गीय ललित सोनी की लड़की है जो रुद्रप्रयाग यात्रा के लिए परिवार के साथ गये हुए थे। वहीं मंगलवार को मयूरी सोनी के पापा का पैतृक गांव गोगुंदा में अंतिम संस्कार हुआ था। अभी तक इस हृदय विदारक दुर्घटना में मृतकों की संख्या 07 हो गयी है तथा अब तक 05 यात्री लापता चल रहे हैं। अलकनंदा नदी में सर्च अभियान जारी है। वहीं रुद्रप्रयाग बस हादसे में लापता यात्रियों की खोजबीन में एसडीआरएफ, आपदा राहत दल व जल पुलिस जुटी हैं।

Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।