Home » प्रदेश » सगाई पर नाराजगी प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ़्तार

सगाई पर नाराजगी प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ़्तार 

हिरणमगरी (Udaipur) – थाना पुलिस ने शादी के लिए इनकार करने और दूसरी जगह सगाई करने पर प्रेमिका की हत्या करने वाले आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार किया है।थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि मामले में सेक्टर-3 के भोपामगरी निवासी विजय भोई को गिरफ्तार किया। इसे गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से जेल भेजने के आदेश दे दिए। आरोपी ने ऋषभदेव हाल गायत्री नगर, हिरणमगरी निवासी प्रेमिका निकिता त्रिवेदी (22) की गत 23 जून को परशुराम चौराहा स्थित होटल कासा गोल्ड में हत्या कर दी थी। इसके बाद खुद के हाथ की नस काट ली थी। फिर तेज दर्द होने पर हॉस्पिटल में जाकर भर्ती हो गया था। जहां उसका इलाज चल रहा था। हालत में सुधार होने पर पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया। बता दें, विजय और निकिता के बीच प्रेम संबंध थे। युवती के परिजनों को पता चलने पर उसकी सगाई दूसरी जगह करवा दी। युवती ने भी विजय से दूरी बना ली। इसके बाद वह पढ़ाई पूरी करने वापस उदयपुर आई। गत 23 जून को विजय ने उसे आखिरी बार मिलने होटल में बुलाया। उस पर शादी का दबाव बनाया। इनकार करने विजय ने उसे धक्का दे दिया जिससे निकिता का सिर दीवार से टकराया चोटें गहरी लगने और ज्यादा खून बहने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। होटल कर्मियों के दिशा निर्देश पर ने पुलिस टीम ने कार्रवाई की थी।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!