
उदयपुर (Udaipur)- जिले के समीपवर्ती उदयराज भवन (कविता) में सोमवार को अखिल भारतीय मेवाड़ राजपूत महासभा ट्रस्ट की बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रत्येक तहसील से पांच नये ट्रस्टीज जोड़े जाने का प्रस्ताव पारित करते हुए कार्यकारणी घटित की गई। इसमें महिलाओं व बालिकाओं के शिक्षा और सम्मेलन से संबंधित चर्चा पर जोर देते हुए , नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया गया। वहीं युवा संगठन चुनाव को 6 माह के लिए आगे बढ़ाया गया । इस अखिल भारतीय मेवाड़ राजपूत महासभा के ट्रस्ट सदस्य सहित समाजजन उपस्थित रहे।
महासचिव पंकज सिंह कडेचा ने बताया कि महासभा ट्रस्ट के अध्यक्ष भंवर सिंह चदाणा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संरक्षक इंजीनियर कालू सिंह परमार, वाल सिंह खरवड़ रामा वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम सिंह खरवड़ पड़ावली, राजसमंद जिलाध्यक्ष एडवोकेट लाल सिंह परमार, उदयपुर जिलाध्यक्ष पृथ्वी सिंह चदाणा, राजपूत चेतना मंच अध्यक्ष किशन सिंह खरवड़, जागृति संस्थान अध्यक्ष भवर सिंह चदाणा, कोषाध्यक्ष मनोहर सिंह गहलोत स. कोषाध्यक्ष नाहर सिंह चदाणा आशापुरा, युवा अध्यक्ष दिनेश सिंह चदाणा कि उपस्थिति मे कार्यकारिणी का पूर्ण विस्तार किया गया जिसमें उपाध्यक्ष अमर सिंह चाँदावत गिरवा , भगवत सिंह खरवड़ बड़गाव, पूरण सिंह परमार उदयपुर, नवल सिंह ओबारा गोगुन्दा, मंगल सिंह चदाणा सायरा, गोपाल सिंह चदाणा राजसमंद, नाथू सिंह खमनोर, लाल सिंह दसाणा नाथद्वारा, प्रेम सिंह चदाणा कुंभलगढ़, सचिव किशन सिंह चदाणा भारोड़ी, संगठन मंत्री डूंगर सिंह परमार फरारा,नाहर सिंह गोड़ जे.एम.डी., प्रचार मंत्री भंवर सिंह सिसोदिया रावलिया, खेल सचिव निर्मल सिंह खरवड़ सायरा, कार्यकारिणी सदस्य शिव सिंह चदाणा गावगुडा, प्रताप सिंह खरवड़ ओड़ा , मोहन सिंह खरवड़ मोरसा , भूर सिंह चदाणा गांवगुडा, किशन सिंह चदाणा निकोर, देवी सिंह खरवड़, भवर सिंह काडो का गुडा को कार्यकारणी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





