उदयपुर/ अहमदाबाद में हुई भीषण और अत्यंत दुःखद हवाई दुर्घटना में असमय काल कवलित हुए सभी दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय पदक विजेता लेक्रोज खिलाड़ियों ने महाराणा प्रताप खेल गांव में चल रहे राज्य स्तरीय ग्रीष्मकालीन लेक्रोज प्रशिक्षण शिविर में एक शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

राजस्थान लेक्रोज संघ के अध्यक्ष अशोक परनामी के अनुसार इस शोक सभा में सभी ने मौन रखकर दिवंगत आत्माओं के प्रति अपनी गहन संवेदना प्रकट की तथा ईश्वर से प्रार्थना की कि वे शोक-संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में संबल एवं धैर्य प्रदान करें। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी महेश पालीवाल, प्रधानाचार्य राउमावि धार डॉक्टर सत्यनारायण सुथार, प्रधानाचार्य राउमावि ऊंकार भावना बत्रा लेक्रोज प्रशिक्षक नीरज बत्रा, भारतीय लेक्रोज टीम की कप्तान सुनीता मीणा, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी झूला कुमारी गुर्जर डाली गमेती, मीरा दौजा, विशाखा मेघवाल, हेमलता डांगी, मोहनलाल गमेती, खुमाराम गमेती सहित राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी उपस्थित रहे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





