Home » देश » सरकारी कर्मचारी द्वारा राजनीतिक प्रचार, आचरण नियमों का उल्लंघन !

सरकारी कर्मचारी द्वारा राजनीतिक प्रचार, आचरण नियमों का उल्लंघन !

गोपाल मेघवंशी

रायपुर (भीलवाड़ा/राजस्थान) – भारतीय जनता पार्टी की रायपुर मंडल कार्यकारिणी की हाल ही में सोशल मीडिया पर की गई घोषणा ने विवाद खड़ा कर दिया है। फेसबुक पर पोस्ट किए गए एक प्रचार संदेश में मंडल अध्यक्ष डॉ. मीरा किराड़ द्वारा कार्यकारिणी की घोषणा की गई है, जिसकी पुष्टि डॉ. महेन्द्र सिंह किराड़ ने भी अपने फेसबुक अकाउंट पर की।

चौंकाने वाली बात यह है कि डॉ. महेन्द्र सिंह किराड़ वर्तमान में सरकारी सेवा में कार्यरत हैं, डॉ. महेन्द्र सिंह किराड़ द्वारा अपने फेसबुक अकाउंट पर यह पोस्ट करना केंद्र सरकार के सिविल सेवा आचरण नियम 1964 (Rule 5) का उल्लंघन है, जिसमें स्पष्ट रूप से सरकारी कर्मचारियों को किसी भी राजनीतिक गतिविधि, प्रचार, या पार्टी पद से दूर रहने का निर्देश दिया गया है।

सोशल मीडिया पर इस प्रकार की सार्वजनिक राजनीतिक गतिविधि, विशेष रूप से यदि कोई सरकारी कर्मचारी कर रहा हो, तो यह अनुशासनात्मक कार्यवाही का विषय है। डॉ. किराड़ द्वारा किए गए इस कृत्य के बारे में विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। अब देखना यह है कि संबंधित विभाग इस पर क्या संज्ञान लेता है और क्या कोई कार्रवाई होती है या नहीं।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!