Home » प्रदेश » चंद्रप्रकाश कटारिया बने जिलाध्यक्ष, विजय माथना को मिली संभागीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी

चंद्रप्रकाश कटारिया बने जिलाध्यक्ष, विजय माथना को मिली संभागीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी

बारां – भारतीय मेघवाल युवा संघ की बैठक मनिहारा महादेव मंदिर पर प्रदेशाध्यक्ष मनीष मेघवाल के मुख्य आथित्य में सम्पन्न हुई। जिला उपाध्यक्ष शिवराज मेघवाल और जिला प्रभारी जोधराज कलमन्डा ने बताया कि सर्वसम्मति से बारां जिलाध्यक्ष पद समाजसेवी चंद्रप्रकाश कटारिया की नियुक्त किया गया है वहीं संभागीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी छात्र नेता विजय मेघवाल को सौंपी गई। इस दौरान किशनगंज अध्यक्ष दीपक मेघवाल और अरविंद मियाडा ने माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। प्रदेशाध्यक्ष मनीष मेघवाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज के युवाओं को रोजगार के अवसर मिले हम ऐसा प्रयास कर रहे है।

प्रदेश मंत्री अनिल डाबरी व मनोज दौलतपुरा ने कहा कि संगठन का विस्तार ग्राम स्तर से लेकर आज पूरे प्रदेश में मजबूती से कार्य कर रहा था और हर विषय पर मजबूती से आवाज उठाने का कार्य किया है।

इस दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश कटारिया ने 15 दिवस में जिला कार्यकारिणी विस्तार करने व अपनी जिम्मेदारी कर्त्तव्य के साथ निभाने की बात कही। बैठक में प्रदीप मियाडा, कुलदीप फतेहपुर, महावीर माथना,महावीर दौलतपुरा, कमल मेघवाल, मनोज मेघवाल,सुरेंद्र कासिमपुरा,लोकेश खेड़ली, पिंकेश मेघवाल,देवेंद्र कलमन्डा,राजकुमार पाटोनदिया,संदीप खेड़ली, राम खेड़ली,संजय मेघवाल,मनीष नलका,मनोज कुमार, संजय मेघवाल, बाबूलाल मेघवाल, विजय मेघवाल, जितेंद्र मेघवाल, ब्रजमोहन मेघवाल, दानमल मेघवाल, दीनदयाल,अशोक मेघवाल व सुरेश मेघवाल,ललित मेघवाल, रामप्रसाद मेघवाल, लटूरलाल मेघवाल,अरविंद मेघवाल सहित कई लोग मौजूद रहें।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]