Home » प्रदेश » जरगाजी के शिखर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, महोत्सव में उमड़े हजारों श्रद्धालु

जरगाजी के शिखर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, महोत्सव में उमड़े हजारों श्रद्धालु

गोगुंदा (Udaipur)– सोमवार को गुंदाली के समीप स्थित प्रख्यात संत जरगाजी महाराज के शिखर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। सुबह 6.15 बजे पूर्णाहुतियां दी गई, उसके बाद मंत्रोच्चारण के साथ प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई व ध्वजा चढ़ाई गई। इस अवसर पर भामाशाह द्वारा हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। मात-पिता ग्रुप के विनोद मेघवाल ने बताया कि जरगा तीर्थ स्थल पर जरगाजी, रामदेव जी, डाली बाई व रामदेव जी के घोड़े की स्थापना की गई।

महोत्सव में जनजाति केबिनेट मंत्री बाबू लाल खराड़ी, भाजपा के देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली व भाजपा के नांदेशमा मंडल अध्यक्ष नवल सिंह चदाण ने भी शिरकत की। ट्रस्ट अध्यक्ष रतन लाल मेघवाल ने बताया कि महोत्सव में मेघवाल समाज के 35 गांव चौखला, वनावल चौखला, गांवगुड़ा चौखला, कुंभलगढ़ के 16 गांव चौखला, वोराट चौखला, नाथद्वारा चौखला, पारी चौखला, मजावद, भारोड़ी, पदराड़ा, तरपाल, पलाना, सवाण, गोगुंदा मेड़ी, गिर्वा, नंदवेला, वाकल, मेवल, झाड़ोल, कुठवा, गजपुर, सलूंबर, सेमारी, सराड़ा, खेरवाड़ा, ऋषभदेव व नयागांव चौखला सहित उदयपुर, राजसमंद, पाली, जालोर, सिरोही, जोधुपर, चित्तौडगढ़ व प्रदेश भर से आए हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे। प्राण प्रतिष्ठा के बाद महाप्रसादी का आयोजन किया गया।

उल्लेखनीय है कि श्री जरगाजी जूना स्थान विकास ट्रस्ट द्वारा शनिवार को 3 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आरंभ किया गया था, इस बीच कलश यात्रा, भजन संध्या, भामाशाह सम्मान जैसे कई कार्यक्रम संपन्न कराए गए। मंच संचालन डालचंद कुमावत ने किया।

प्राण प्रतिष्ठा के दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष रतन लाल मेघवाल, उपाध्यक्ष किशन मेघवाल, समाजसेवी भंवर लाल आर्य, ट्रस्ट के संरक्षक नाथू लाल मेघवाल, गणेश लाल मेघवाल, महामंत्री अंबा लाल मेघवाल, डॉ. सुरेश मेघवाल व एकलिंग मेघवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]