गोगुंदा (Udaipur)- रविवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर गोगुंदा विधायक प्रताप लाल गमेती की अध्यक्षता में विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत राव मादडा में नव निर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ। लोकार्पण के दौरान स्थानीय विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन आयोजित हुआ जिसमें स्कूली बच्चों ने लोक नृत्य और संगीत प्रदर्शनी भी दी गई।
इस दौरान भाजपा देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान, भंवर सिंह पंवार, प्रधान सुन्दर देवी, उप प्रधान लक्ष्मण सिंह झाला, पूर्व उप प्रधान पप्पू राणा, सरपंच लेरकी बाई, उप सरपंच योगेन्द्र सिंह राव सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।