
उदयपुर – शनिवार को बेदला स्थित आस्था ट्रेनिंग सेंटर में संवैधानिक मूल्यों पर आधारित गरिमा फेलोशिप से जुड़े फैलो का 5 दिवसीय प्रशिक्षण की कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यक्रम समन्वयक भरत श्रीमाली ने बताया कि कार्यशाला में 4 जिलों के 12 ब्लॉक के 34 फैलो ने भाग लिया गया। जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता भंवर सिंह चदाणा ,अश्विनी पालीवाल, एडवोकेट रमेश नंदवाना, एकता नंदवाना ,वकता राम देवासी, निकिता व जवान सिंह डामोर ने संवैधानिक मूल्यों को लेकर जानकारियां प्रदान की गई। कार्यशाला के बाद ट्रेनिंग सेंटर में संविधान रिसोर्स सेंटर का उद्घाटन किया गया व सभी फैलो को सेंटर का विजिट करवाया गया। भरत श्रीमाली ने बताया कि सेंटर में कोई भी नागरिक आकर संविधान के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता हैं यहां संविधान से जुड़ी पुस्तकें और साहित्य उपलब्ध रहेगा।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





