Home » प्रदेश » उप प्रधान व मीडिया संयोजक के हाथों हुआ पनघट का उद्घाटन

उप प्रधान व मीडिया संयोजक के हाथों हुआ पनघट का उद्घाटन

गोगुंदा (Udaipur)- क्षेत्र के बस स्टैंड पर आमजन और यात्रियों को पीने के पानी को लेकर बड़ी समस्या बनी हुई थी। जिस पर उप प्रधान लक्ष्मण सिंह झाला की पहल पर पंचायत समिति मद से बस स्टैण्ड पर आमजन के लिए पेयजल उपलब्ध हो इसके लिए पनघट की व्यवस्था की गई है। शनिवार को बस स्टैंड पर उपप्रधान और मीडिया संयोजक के नेतृत्व में पनघट का उद्घाटन किया गया।

भाजपा मीडिया संयोजक सुरेश तेली ने बताया कि जब से बस स्टैंड बनाया गया था तब से पीने के पानी की समस्या बनी हुई थी जो आज पूरी हुईं हैं।

पनघट उद्घाटन के दौरान वार्ड पंच ओम सिंह चौहान ,गोपाल वेद, गोपी लाल तेली, रोशन लाल प्रजापत , कूदन सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!