बेकरिया (Gogunda) – थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में बड़ी कार्यवाहीं करते हुए फरार आरोपियों को 40 घंटों में धरदबोचा। पुलिस ने बताया कि पति ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया तो पत्नी ने लड़की को मारने में पति का सहयोग किया गया। अब दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में ले लिया गया है।
यह था मामला , दुष्कर्म मामले में फरार थे आरोपी
थाना क्षेत्र के सालरिया निवासी चुनाराम पुत्र होमाराम गरासिया ने 5 मार्च को रिपोर्ट पेश कर बताया कि मेरी लड़की दुर्गा गरासिया जो मेरे घर से मालवा का चौरा सामान लेने के लिए गई थी। जिसको पाण्डीबोर निवासी देवाराम पुत्र हरमाराम बुम्बरिया ने मेरी लड़की को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया जहां उसने बेटी को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। और देवाराम और उसकी पत्नी ने मिलकर गला रेतकर हत्या कर दी।
पुलिस ने हर एंगल से शुरू की थी छानबीन
जिसमें थानाधिकारी उत्तम सिंह द्वारा गठित टीम ने मृतका दुर्गा गरासिया का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर। एफ एस एल टीम की सहायता से छानबीन शुरू की गई। मुखबिर की सूचना पर आरोपियों की तलाश करते हुए आरोपी देवाराम और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर थाने में पेश किया गया जहां दोनों ने लड़की की हत्या करना बताया गया। जहां से न्यायालय ने न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया

Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।