सायरा (Udaipur)- क्षेत्र में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और भाजपा के नवनिर्वाचित देहात जिलाध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्य के सम्मान में पंचायत समिति स्तर पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे भाजपा के नवनिर्वाचित देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली और राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रताप लाल गमेती का ढोल नगाड़े के साथ पुष्प मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम मे सैंकडों महिलाएं बुजुर्ग और सैकड़ों युवाओं के साथ भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।