गोगुंदा (Udaipur)- क्षेत्र में संचालित हैण्ड इन हैण्ड इंडिया संस्थान के कार्यालय परिसर में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन आयोजित हुआ। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं के लिए क्रिकेट , चम्मच रेस और मैजिकल खेल प्रतियोगिता भी हुई।
संस्थान के मुख्य प्रबंधक राजीव पुरोहित ने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओ के द्वारा ग्रामीण महिलाओं को महिला हिंसा, जेंडर समानता, महिलाओ के अधिकारों की जानकारी साझा की गई।
इस दौरान राजीव पुरोहित, बी. के गुप्ता, भाविनी शर्मा, प्रकाश मेघवाल, आकाश पालीवाल, राकेश ओझा, हमेरा लाल, मनोहर लाल, प्रहलाद , सीता ,सीमा, हंसा ,केसर सहित समूह की 70 महिलाए उपस्थित रहीं।

Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।