Breaking News

Home » प्रदेश » महिलाओं ने खेलकूद स्पर्धाओं में दिखाई प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर खेल प्रतियोगिताएं

महिलाओं ने खेलकूद स्पर्धाओं में दिखाई प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर खेल प्रतियोगिताएं

उदयपुर– युवा मामले एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद के निर्देशानुसार क्षेत्रीय खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है।

जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल ने बताया कि महाराणा प्रताप खेलगांव स्थित जूडो/बाक्सिंग हॉल में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इसमें प्रशिक्षण सुनीता भण्डारी ने महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया। इसी प्रकार महाराणा भूपाल स्टेडियम (गांधी ग्राउंड) में वॉलीबॉल कोच अजीत कुमार जैन के निर्देशन में महिलाओं की वॉलीबॉल प्रतियोगिता हुई।

डॉ. पालीवाल ने बताया कि 8 मार्च को सुबह 6.30 बजे फतेहसागर की पाल देवाली छोर से साइकिलिंग मैराथन आयोजित होगी। 9 मार्च को सुबह 7 बजे खेलगांव में रीना पुरोहित द्वारा योगाभ्यास कराया जाएगा। इसके बाद पारम्परिक खेलों का आयोजन किया जाएगा। डॉ. पालीवाल ने महिलाओं को खेलों के बारे में जानकारी देने के साथ फिटनेस टिप दिए। महिलाओं को फिटनेस एवं स्वस्थ जीवन शैली, स्वास्थ्य, परिवार के सदस्यों, पड़ोसियों को फिट रहने के लिए प्रोत्साहित करने की प्रतिज्ञा दिलाई गई। इस अवसर पर परिषद की महिला प्रशिक्षक उषा आचरज एवं अदिती रांकावत, बास्केटबॉल प्रशिक्षण आकांक्षा कानावत, शुटिंग प्रशिक्षक नाजिया बानू, हॉकी प्रशिक्षक कनिष्का चौहान, वॉलीबॉल प्रशिक्षक नेहा कोदली तथा जूड़ो प्रशिक्षक भावना राठौड़ आदि उपस्थित रहे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]