उदयपुर– सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय कार्यालय उदयपुर की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को राजस्थान महिला परिषद बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या चंद्रकांता त्रिवेदी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस लैंगिक समानता के महत्व और समाज के सभी पहलुओं में महिलाओं के उत्थान की आवश्यकता को उजागर करता हैं। उन्होंने कहा कि आज के बदलते वक्त के साथ महिलाएं राष्ट्र निर्माण में भी अपना अहम योगदान दे रही है।
क्षेत्रीय प्रचार सहायक रवि कुमार योगी ने कहा कि महिलाएं समाज में एक अभिन्न भूमिका निभाती हैं, उनकी प्रगति के बिना, समाज की समग्र प्रगति रुक जाती है। महिलाओं को सशक्त बनाना न केवल नैतिक अनिवार्यता है, हमें महिलाओं का पारिवारिक, सामाजिक और वित्तीय सशक्तिकरण हेतु भी प्रयास करने होंगे तभी नारी शक्ति से विकसित भारत का सपना हम साकार कर सकते है। चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।