Desk update – बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर मुंबई के खार स्थित उनके घर पर चाकू से हमला कर दिया गया। वारदात कल देर रात की है। डाक्टरों के मुताबिक अभिनेता को रीढ़ की हड्डी के पास घाव है। उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोपी के खिलाफ बांद्रा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
अभिनेता अब खतरे से बाहर : अस्पताल
पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि घटना गुरुवार को करीब 2.30 बजे हुई। अभिनेता उस समय सो रहे थे। अस्पताल के कर्मचारियों ने पुष्टि की हैं कि सैफ खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने पुष्टि की है कि आरोपी के घुसने की कोशिश करने के बाद अभिनेता और उसके के बीच हाथापाई हुई। बाद में, आरोपी ने कथित तौर पर सैफ अली खान पर चार बार चाकू से हमला किया और घटनास्थल से भाग गया। लीलावती अस्पताल के सीओओ डॉ. नीरज उत्तमानी का कहना है कि सैफ को छह बार चाकू घोंपा गया और उनमें से दो घाव गहरे हैं।
घर पर काम करने वाले 3 अटेंडेंट में से 1 घायल
पुलिस सैफ अली खान के घर पर काम करने वाले तीन अटेंडेंट से पूछताछ कर रही है। हाथापाई के दौरान एक अटेंडेंट के घायल होने की खबर है। शुरुआती जांच के अनुसार, हमले के पीछे एक आरोपी का हाथ होने का संदेह है। बता दें कि सैफ अली खान, उनकी पत्नी व एक्ट्रेस करीना कपूर और उनके बेटों ने इस बार स्विट्जरलैंड में नए साल का जश्न मनाया। अभिनेता और उनका परिवार पिछले सप्ताह ही मुंबई लौटे हैं।
घर पर चोरी की कोशिश की गई
सैफ अली खान की टीम ने आधिकारिक बयान जारी जारी कर कहा है, मिस्टर सैफ अली खान के घर पर चोरी की कोशिश की गई। वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी सर्जरी हुई है। हम मीडिया और प्रशंसकों से अनुरोध करते हैं कि वे धैर्य रखें। यह पुलिस का मामला है और म आपको स्थिति से अवगत कराते रहेंगे।

Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।