Home » प्रदेश » उदयपुर बाल पुस्तक महोत्सव में बाल साहित्य और पर्यावरण पर गतिविधियां एवं पैनल चर्चा का आयोजन

उदयपुर बाल पुस्तक महोत्सव में बाल साहित्य और पर्यावरण पर गतिविधियां एवं पैनल चर्चा का आयोजन

उदयपुर (Udaipur)- विद्या भवन में आयोजित हो रहे द्वितीय उदयपुर बुक फेस्टिवल के अंतर्गत गुरुवार को ‘बाल साहित्य और पर्यावरण’ पर आधारित गतिविधियाँ और पैनल चर्चा का आयोजन हुआ।विद्या भवन के मुख्य संचालक राजेंद्र भट्ट ने बताया कि फार्म एक्टिविटी एजुकेटर मैकेंज़ी ने प्रकृति पर आधारित एक गतिविधि में राउमावि बोयणा के 34 विद्यार्थियों ने भाग लिया और आसपास के पर्यावरण के प्रति जागरूकता प्राप्त की। इस गतिविधि का उद्देश्य बच्चों का प्रकृति के साथ संबंध को मजबूत करना था। क्यूरियस कोकून की सह-संस्थापक रिद्धि शाह ने बच्चों को ’विधि-दादाजी’ नामक एक चित्र कहानी सुनाई और इसके बाद बच्चों के साथ संवाद किया। पैनल चर्चा का विषय “बाल साहित्य और पर्यावरण“ था, जिसमें रिद्धि शाह, मैकेंज़ी, एकलव्य से फ्रीलांसर और स्टोरीटेलर कार्तिक और विद्या भवन शिक्षा संदर्भ केंद्र के प्रभारी अरुण कुमार मुख्य वक्ता रहे।पैनलिस्टों ने साहित्य और प्रकृति के बीच संबंध पर चर्चा की और यह बताया कि वर्तमान समय में पर्यावरणीय चेतना विकसित करना अत्यंत आवश्यक है। पर्यावरण का मतलब केवल पेड़ लगाना या पानी देना नहीं है, बल्कि उससे जुड़े कई विचार हैं, जिन्हें बाल साहित्य के माध्यम से आगे बढ़ाया जा सकता है। अरुण कुमार ने ’दोस्तों के लिए किताबें’ पहल साझा करते हुए बताया कि इस पहल के तहत बच्चे किताबें आपस में बदलकर पढ़ते हैं, जिससे उनकी पढ़ने की आदतों और गति में सुधार होता है। रिद्धि शाह ने बच्चों के लिए स्तरीय बाल साहित्य की उपलब्धता और उन पर बातचीत के अवसर बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। मैकेंज़ी ने बीज संरक्षण, खेती की विधियों और बच्चों को इनसे जोड़ने के महत्व पर चर्चा की। चर्चा के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए, जैसे कि उपहारों में पर्यावरण और शिक्षा से जुड़ी सामग्री की आवश्यकता, बच्चों द्वारा मोबाइल और टीवी के बढ़ते उपयोग पर चिंता, शारीरिक गतिविधियों में बच्चों की घटती भागीदारी, और स्कूलों में शिक्षण पद्धतियों में बदलाव की आवश्यकता। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन मोहन सिंह मेहता मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा किया गया। अंत में अरुण कुमार ने सभी का आभार जताया।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]