Home » प्रदेश » मुख्यमंत्री ने पतंग उड़ाकर कर्मशील एवं दानशील बनने का दिया संदेश

मुख्यमंत्री ने पतंग उड़ाकर कर्मशील एवं दानशील बनने का दिया संदेश

जयपुर (Jaipur)- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने मंगलवार को मकर संक्रांति के पर्व पर जल महल की पाल पर पतंग उत्सव का ग़ुब्बारे एवं पतंग उड़ाकर शुभारंभ किया और कर्मशील एवं दानशील बनने का संदेश दिया।

भजनलाल शर्मा ने मकर संक्रांति के पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमारे देश की समृद्ध विरासत और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने मकर संक्रांति के पावन पर्व पर कर्मशील एवं दानशील बनने का संदेश देते हुए जरूरतमंदों की मदद करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पतंगों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उत्सव में लोक-कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई। इस दौरान उप-मुख्यमंत्री दिया कुमारी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मदन राठौड़, विधायक बालमुकुंदाचार्य, पर्यटन विभाग के शासन सचिव रवि जैन, पर्यटन आयुक्त विजयपाल सिंह, जयपुर जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र सोनी तथा अन्य अधिकारी एवं देशी-विदेशी पर्यटक और आम जन मौजूद थे। इसके बाद मुख्यमंत्री सांगानेर स्थित पिंजरापोल गोशाला पहुंचे। उन्होंने सपत्नीक विधिवत् मंत्रोच्चारण के साथ गौ पूजन किया एवं गायों को चारा खिलाकर गौसेवा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आमजन से मुलाकात की और उन्हें मकर-संक्रांति पर्व की बधाई दी। भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में पतंग उड़ाई एवं मकर संक्रांति पर्व मनाया।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!