Home » प्रदेश » स्कूल कैंपर पलटने से हुआ दर्दनाक हादसा दो बच्चे की मौत, कई बच्चे घायल

स्कूल कैंपर पलटने से हुआ दर्दनाक हादसा दो बच्चे की मौत, कई बच्चे घायल

फलोदी/ राजस्थान के फलोदी जिले में सोमवार सुबह करीब 8 बजे एक स्कूल कैंपर पलटने से बड़ा हादसा हो गया है। जिसमें दो बच्चों की मौत और करीब 10 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि कैंपर मरुस्थल पब्लिक स्कूल का था।

   कैंपर में थे 15 बच्चे

मौके पर पहुंची फलौदी थाना पुलिस ने बताया की घटना रानीसर गांव की है। सोमवार सुबह जब एक कैंपर बच्चों  को भरकर स्कूल ले जा रहा था, तभी गांव से गुजरते समय हादसा हो गया। उसमें करीब 15 बच्चे सवार थे। सभी बच्चे गांव के नजदीक स्थित एक निजी स्कूलों में पढ़ने जा रहे थे, लेकिन अचानक गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई और खेतों में फंस गई। इस हादसे में अब तक दो बच्चों की मौत हो चुकी है। 10 से ज्यादा बच्चे अस्पताल में भर्ती है उनकी हालत गंभीर है। सबसे बड़ी बात यह है कि सभी बच्चों की उम्र 6 साल से लेकर 10 साल के बीच की है ।

हादसा देखकर दौड़े किसान

खेतों में काम कर रहे किसानों ने तुरंत गांव के अन्य लोगों को इसकी सूचना दी और सभी ने मिलकर गाड़ी को सीधा किया। सभी बच्चों को निजी वाहनों से नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया गया, लेकिन तब तक दो बच्चों की मौत हो चुकी थी । गंभीर घायल 10 बच्चों को जोधपुर रेफर किया गया है। स्थानीय लोगों ने कहा कि कैंपर गाड़ी अचानक सड़क के किनारे से गुजरने के दौरान बेकाबू होकर खेत में पलट गई, जिन दो बच्चों की मौत हुई है उनके सिर में गंभीर चोट लगी है ।

   मरुस्थल पब्लिक स्कूल का कैंपर

कैंपर गाड़ी गांव के पास स्थित मरुस्थल पब्लिक स्कूल की थी , जो पडियाल मार्ग से होकर गुजर रही थी। घटना के बारे में सुनकर स्कूल प्रबंधन और बच्चों के परिजन अस्पताल पहुंचे। वहां पता चला बच्चों को जोधपुर के लिए रेफर कर दिया है तो वे लोग जोधपुर जिला अस्पताल पहुंचे । वहां बच्चों का इलाज किया जा रहा है। 

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

error: Content is protected !!