Breaking News

Home » देश » सायरा थाने के एएसआई का ब्रेन हेमरेज से देहांत, राजकीय सम्मान से की अंत्येष्टि

सायरा थाने के एएसआई का ब्रेन हेमरेज से देहांत, राजकीय सम्मान से की अंत्येष्टि

Gogudna / Udaipur (#Dailyrajasthan) – शनिवार को सायरा (Sayra) थाने के एएसआई वरदी सिंह पुत्र लाल सिंह राजपूत (57 वर्ष) का उनके पैतृक गांव सिरोही की भागल (खमनोर) में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके दो पुत्र व दो पुत्रियां है।

जानकारी के अनुसार एएसआई वरदी सिंह को 25 जून को ब्रेन हेमरेज हो गया था। उदयपुर के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार जारी था, शुक्रवार रात को उदयपुर में एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनका देहांत हो गया था। शनिवार को उनकी पार्थिव देह को उनके पैतृक गांव सगरूण गांव की सिरोही की भागल में ले जाया गया, जहां गमगीन माहौल में सैंकड़ों लोगों की उपस्थिति में शव यात्रा निकाली गई। वहीं श्मशान में दाह संस्कार से पूर्व सायरा थानाधिकारी प्रवीण सिंह सहित सायरा थाने के अधिकारियों व जवानों ने अंतिम दर्शन कर पुष्प अर्पित करते हुए सलामी दी। इसके बाद 5 जवानों की टुकड़ी से फायर कर सलामी दी। उसके बाद दाह संस्कार किया गया। इस दौरान आस-पास के गांवों के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि राजसमंद के खमनोर थाना क्षेत्र के सगरूण गांव की सिरोही की भागल निवासी वरदी सिंह राजपूत कांस्टेबल के तौर पर पुलिस में भर्ती हुए थे, उनके पिता लाल सिंह भी राजस्थान पुलिस में रहे। अपने सेवाकाल में वरदी सिंह ने कांस्टेबल से एएसआई तक का सफर तय किया। उन्होंने गोगुंदा थाने में भी सेवा दी थी।

सायरा थानाधिकारी प्रवीण सिंह ने बताया कि 22 जून को वे छुट्टी लेकर घर गए थे। 25 जून को घर पर बैठे थे, तभी अचानक उल्टी हुई और वे बेहोश होकर नीचे गिर गए। परिजनों ने उपचार के लिए उन्हें उदयपुर में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन 22 जून के बाद उन्हें होश नहीं आया और शुक्रवार की रात को उन्होंने अंतिम सांसें ली।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]