
गोगुंदा – क्षेत्र में रविवार को शहीदों आज़म भगत सिंह की 119 वीं जयंती को बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया । जयंती को लेकर क्षेत्र के युवाओं ने पूर्व में ही तैयारियां शुरू कर दी थी। रविवार को महाराणा प्रताप राजतिलक स्थल पर डीजे साउण्ड के साथ भव्य वाहन रैली निकाली गई। वाहन रैली में सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया। रैली का शुभारंभ राजतिलक स्थल से शुरू हुआ जो कस्बे के मालियो का चौरा, मुख्य बाजार, बस स्टैंड, बाइपास चौराहे से होते हुए जसवंत गढ़ सहित नान्देशमा के मां चामुण्डा मंदिर में पहुंची जहां रैली का समापन किया गया। रैली में ईसवाल,पडावली, ओगणा, गोगुंदा सहित सायरा के सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया।
इस दौरान देहांत जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली, किशन मेघवाल, पूर्व उपप्रधान पप्पू राणा भील, किशन सिंह निकोर , बीजी 11 ग्रुप से ललित पालीवाल, नरेंद्र सिंह देवड़ा, प्रवीण पालीवाल, विजय सिंह, सुरेंद्र सिंह (ब्यावर) किरण पालीवाल, जितेन्द्र पालीवाल, पुष्पा राज ,गौ रक्षक सुरेंद्र सिंह ,हिम्मत खटिक,विनसा, ,जिन्दोली,नरेन्द्र सिंह ,तरुण पालीवाल,अरुण पालीवाल,अनिल बलदेव सिंह,मेवाडा,बंटी,गोपाल ,चेतन, नरेन्द्र ,महेंद्र जोशी ,भावेश तेली,संजू भाटी ,जितेन्द्र जोशी ,कैलाश पालीवाल ,राकेश खटिक,ईश्वर वीरवाल,दिनेश पालीवाल,नरेन्द्र सिंह,प्रभु पालीवाल,मोती सिंह ,सोहन सिंह,प्रवीण पालीवाल, शंभू सिंह, लाल सिंह, हिम्मत सिंह, सोहन सिंह सहित कई युवा मौजूद रहे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





