Home » प्रदेश » दिन दहाड़े दुकानदार को चकमा दे लूटे जेवरात, लोगों ने की धुनाई

दिन दहाड़े दुकानदार को चकमा दे लूटे जेवरात, लोगों ने की धुनाई

गोगुंदा (Udaipur)- थाना क्षेत्र के कस्बे में मंगलवार को दो महिलाओं सहित एक पुरुष ने दिनदहाड़े एक ज्वैलरी की दुकान में 6.50 ग्राम सोना चोरी की वारदात को अंजाम दिया लेकिन दुकानदार की सूझबूझ के चलते आरोपी पकड़ गए और चोरी की गई बालियां भी बरामद कर ली। इसके बाद दुकानदार ने पुलिस को सूचना देकर तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया।

थानाधिकारी श्याम सिंह चारण ने बताया की पकड़े गए आरोपियों में कमल सिंह पुत्र वजा सिंह निवासी आंबा पाड़ा, हरनाथपुर थाना दानपुर, जिला बांसवाड़ा का निवासी है वहीं दो महिलाएं जिनमें कला पत्नी कांति लाल निवासी आंबा पाड़ा हरनाथपुर थाना दानपुर जिला बांसवाड़ा और दूसरी महिला बापुड़ी पत्नी राजू सिंह निवासी छोटी श्रवण थाना दानपुर जिला बांसवाडा की निवासी है।

 

बालियां वजन में कम होने पर दुकानदार ढूंढने निकलाः तीनों आरोपियों ने चालाकी से दुकानदार को बातों और खरीदारी के लिए उलझाए रखा। तीनों आरोपियों में से एक महिला ने दुकानदार से बालियां दिखाने को कहा। दुकानदार सुरेश सोनी ने उन्हें अलग-अलग डिजाइन में 50 से अधिक बालियां दिखाई। करीब एक घंटे तक वो बालियां देखते रहे फिर बिना खरीदे वहां से निकल गए। उनके जाने के बाद दुकानदार को जब बालियां कम होने का अंदेशा हुआ तो दुकानदार सुरेश सोनी ने बालियां का वजन किया उसमें 6.50 ग्राम कम वजन आया जिस पर उसे शक हुआ और वह तुरंत तीनों को बाजार में तलाशने निकल गया। दुकान से कुछ ही दूर तीनों आरोपी एक अन्य ज्वेलर्स प्रभुलाल सोनी की दुकान पर खरीदारी करते दिखाई दिए। जहां वे ऐसी ही वारदात को अंजाम देने वाले थे। दुकानदार सुरेश सोनी ने तीनों को धमकाते हुए बालियां वापस देने की बात कही और पुलिस को सूचना दी। इतने में आसपास व्यापारियों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!