
सायरा (Udaipur) – थाना पुलिस ने गत दिनों पुनावली में बंदूक की नोक पर लुट की वारदात को अंज़ाम देने वाले एक आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मालावेरी (ओगणा) निवासी ललित पुत्र भंवर लाल गमेती को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी किशोर सिंह शक्तावत ने बताया कि आरोपी ने उसके अन्य साथियों के साथ मिलकर पुनावली गांव में घर में सो रही महिलाओ को बंदुक दिखाकर लुट की वारदात की । उन्होंने बताया कि आरोपी के फरार अन्य साथियों की तलाश जारी है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश के लिए ओगणा और सायरा थाने की संयुक्त टीमें आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दे रही है लेकिन आरोपी अपने ठिकानों बदलते जा रहे हैं।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





