Home » प्रदेश » हाई वोल्टेज करंट दौड़ा घरों में, 10 हजार की नकदी जलकर हुईं राख

हाई वोल्टेज करंट दौड़ा घरों में, 10 हजार की नकदी जलकर हुईं राख

सायरा (Udaipur)- क्षेत्र के करदा गांव में उस समय अफरातफरी मच गई जब बिजली के तारों में हुआ शार्ट सर्किट गरीब के घर में पहुंच गया। हाई वोल्टेज करंट से एक मकान में आग लग गई तो 20 से अधिक घरों में करंट के झटके महसूस किए गए।

शनिवार को करदा गांव के किशन सिंह पुत्र लाल सिंह राजपूत के केलूपोश मकान में हाई वोल्टेज करंट से 10 हजार नकद गेहूं, खाने पीने की सामग्री सहित कपड़े जलकर राख हो गए। वहीं बाकी के घरों में कुलर फ्रीजर, लाइट बल्ब सहित कई उपकरण जल गये।

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली बंद करवाईं गई और आग पर बड़ी मुश्किल से काबू पाया गया। वहीं ग्रामीणों ने किशन सिंह को उचित मुआवजा देने की बिजली विभाग से मांग की हैं।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!