
सायरा (Udaipur) – स्कूल की जर्जर हालत को देखते हुए और अखबारों में निरंतर प्रकाशित खबरों के बाद भी प्रशासन की कोई सख्ती नहीं दिखाई देने की खामोशी ने ग्रामीणों को धरना प्रदर्शन करने पर मजबुर कर दिया।
शनिवार को क्षेत्र के फलां राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्थानीय ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को बंद कर दिया । ग्रामीणों ने बताया कि कई वर्षों पहले बने विद्यालय पुरी तरह जर्जर स्थिति में हो चुका है। जिसकी वजह से बारिश का पानी टपकता रहता है। विद्यालय की हालत को लेकर कहीं बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को लिखित में जानकारी दी गई लेकिन समस्या का समाधान होने के बजाय आश्वासन पर ही मिला है।
अध्यापक मोहन लाल गरासिया ने बताया कि इसी सप्ताह विद्यालय की जर्जर अवस्था को लेकर ख़बर भी प्रकाशित हुई थी उस दौरान कुछ अधिकारियों ने स्कूल का दौरा कर स्थिति देखी लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने ने झालावाड़ में हुए स्कूल हादसे को लेकर कहा कि अगर यहां भी समय पर ध्यान नहीं दिया गया तो हालात गंभीर हो सकतें हैं।
शनिवार को विद्यालय परिसर में 200 से अधिक ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया और रास्ते भी बंद कर दिए । आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सात दिनों के भीतर विद्यालय भवन की मरम्मत स्वीकृति नहीं होती है तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की रहेगी।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





