
बेकरिया (Gogunda) – पुलिस ने करीब एक महीने पूर्व एक मोटरसाईकिल सवार राहगीर के साथ मारपीट कर और लूट करने के मामले में फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाईकिल भी जब्त की हैं। थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी सहयोग से कारवाई को अंज़ाम देते हुए थाना क्षेत्र के मालवा का चोरा निवासी राकेश पुत्र दुदाराम ,नेता राम पुत्र रामा राम सहित पिंटा राम पुत्र थावरा राम को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि देवरानमण (सायरा) निवासी विरमाराम पुत्र हिरा राम ने रिपोर्ट पेश की उसमें उसने गत माह लोहारचा से घर की तरफ जाते समय तीन व्यक्तियों ने भुतवड रोड (नाडिया) के समीप मारपीट कर बाइक जब्त करना बताया था ।
थानाधिकारी द्वारा बनाई गई टीम में एएसआई अमर सिंह, हेड कांस्टेबल प्रभुलाल, विजेश कुमार, कांस्टेबल जोधाराम, हिमांशु, प्रभु राम,भोमा राम, नवा राम सहित वाहन चालक भीखा राम शामिल रहे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





