Home » प्रदेश » संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण में कौताही बर्दाश्त नहीं – जिला कलेक्टर

संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण में कौताही बर्दाश्त नहीं – जिला कलेक्टर

उदयपुर – विभिन्न विभागों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला कलक्टर ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए कहा कि परिवेदनाओं के निस्तारण की मोनिटरिंग मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव स्तर से नियमित की जा रही है। इसे पूर्ण गंभीरता से लें। शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में किसी भी प्रकार की कौताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने परिवेदनाओं के निस्तारण समय और परिवादियों के संतुष्टि प्रतिशत की राज्य और जिला स्तरीय औसत के आधार पर समीक्षा करते हुए न्यून प्रगति वाले विभागों के अधिकारियों से जवाब-तलब करते हुए जल्द सुधार लाने की हिदायत दी।

मेहता ने आगामी 24 से 27 जुलाई तक प्रदेश भर में हरयालो राजस्थान अभियान के तहत प्रस्तावित सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि श्रावणी तीज पर 27 जुलाई को जयपुर में राज्य स्तरीय आयोजन होगा, इसके साथ ही प्रत्येक जिले में भी सघन वृक्षारोपण किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों को 27 जुलाई को वृहद् स्तर पर वृक्षारोपण के आयोजन करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने आगामी दिनों में प्रस्तावित राज्यपाल के यात्रा कार्यक्रम को लेकर भी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़ ने कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, श्रम, सहकारिता, अल्पसंख्यक कल्याण, रोजगार, खेल, हाउसिंग बोर्ड, रोडवेज, सैनिक कल्याण बोर्ड, मत्स्य, आयुर्वेद, अनुजा निगम, राज्य बीमा एवं प्रावधायी विभाग, कॉलेज शिक्षा, तकनीकी शिक्षा आदि विभागों की योजनाओं तथा बजट घोषणाओं की प्रगति संबंधी समीक्षा की। साथ ही विभागों के आपसी समन्वय से जुड़े बिन्दुओं पर चर्चा की गई। बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!