Home » प्रदेश » जर्जर स्थिति में स्कूल भवन, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

जर्जर स्थिति में स्कूल भवन, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी 

सायरा (Udaipur)- चार दिनों से लगातार हो रही बारिश से स्कूलों की बतर हालतें के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। नान्देशमा ग्राम पंचायत में संचालित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की जर्जर हालत को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन पर नाराजगी जताई है। गांव के हेमंत पालीवाल और जीवन दर्जी ने बताया कि विद्यालय की स्थिति बहुत ख़राब हो गई है। जिसकी वजह से बारिश के पानी का निरंतर टपकने से वजह दीवारों में सीलन आ गई हैं। वहीं दीवारों से अजीब तरह की दुर्गन्ध आती है जिससे बालिकाओं को काफ़ी परेशान होना पड़ता है। जर्जर स्थिति को लेकर विद्यालय से करीब 10 बालिकाएं अन्य स्कूलों में प्रवेश ले चुकी हैं। अब विद्यालय का नामांकन महज़ 223 रह गया है। उन्होंने बताया कि छात्राओं को खाना खाने के लिए उचित जगह भी नहीं रही है पूरे परिसर में पानी पसरा हुआ है। शिक्षकों की संख्या भी चार हैं। ऐसे हालात में में बोर्ड क्लास का भविष्य राम भरोसे ही चल रहा हैं ।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!