सायरा (Udaipur) – अवैध रूप से मादक पदार्थों की हेराफेरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस टीम ने एक कार को जब्त कर करीब 65 लाख का अवैध डोडा चूरा जब्त किया है। टीम ने कार्रवाई को अंज़ाम देने के लिए योजनबद्ध तरीके से सामल चौराहे पर नाकाबंदी की गई लेकिन कार चालक नाकाबंदी देखकर रावछ की ओर भाग गए। रावछ में पहले से मौजूद पुलिस ने कार के टायरों को पंक्चर कर कार में सवार मिठडा खुर्द (धोरीमन्ना) बाडमेर निवासी हनुमाना राम पुत्र करणा राम विश्नोई और लालपुरा (चितलवाना) जालौर निवासी लाडु राम पुत्र तेजाराम विश्नोई को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी किशोर सिंह शक्तावत ने बताया कि सोमवार को मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर तीन टीमें बनाई गई जिसमें हेड कांस्टेबल यशवंत सिंह ,अर्जुनसिंह, नरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल विरेन्द्र कुमार , लोकेन्द्रसिंह , पुष्पराज सिंह, रूपाराम, कुलदीप सिंह , धर्मेन्द्र, कानापुरी , रामदयाल सहित वाहन चालक प्यारे लाल शामिल थें। टीम ने इनोवा कार से 22 प्लास्टिक के कट्टों से 436 किलो 600 ग्राम डोडा चूरा जब्त किया है । जिसकी कीमत करीब 65 लाख है। एनडीपीएस एक्ट मे प्रकरण दर्ज हो चुका है। वहीं दोनो अभियुक्तों से डोडा चुरा परिवहन करने के संबंध मे अनुसंधान जारी हैं।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





