Home » प्रदेश » फतेहसागर झील में कूदकर एक युवक ने की खुदकुशी

फतेहसागर झील में कूदकर एक युवक ने की खुदकुशी 

उदयपुर – शहर के फतेहसागर झील में रविवार देर रात एक युवक ने झील में कूदकर खुदकुशी कर ली। युवक ने झील में छलांग लगाने से पहले बाइक और मोबाइल फोन को एक जगह सुरक्षित रखा था।

पुलिस कंट्रोल रूम की सूचना पर राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम के चालक मोहन सिंह राणावत, गोताखोर हितेश सोलंकी, विक्रम सिंह सरदार, धर्मेंद्र यादव, विनोद डांगी मनीष सेन ,कपिल सालवी मनोज, प्रवीण सिंह राठौड़ भवानी शंकर वाल्मीकि सहित बोट ऑपरेटर कैलाश मेनारिया घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने एक घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद युवक का शव बरामद किया गया।

रेस्क्यू टीम के भवानी शंकर वाल्मीकि ने बताया कि मृतक की पहचान पानेरियों की मादडी निवासी 45 वर्षीय सूर्य प्रकाश पुत्र उदय लाल मेनारिया रूप में हुई है। शव को अंबा माता पुलिस टीम को सुपुर्द कर दिया है।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!