
उदयपुर – अंचल में लगातार अच्छी बारिश के चलते झीलों में पानी की आवक जारी है। इस बीच रविवार को पिछोला में जल स्तर पूर्ण भराव क्षमता तक पहुंचने पर शाम 7.15 बजे स्वरूप सागर के 4 गेट 3-3 इंच क्षमता में खोल दिए गए हैं। इससे आयड़ नदी में पानी बहना प्रारंभ हो गया।जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता महेश चौधरी ने बताया कि चार गेट से कुल 238.2 क्यूसेक पानी की निकासी हो रही है। गेट खोलने से पूर्व सायरन बजाकर लोगों को आगाह किया, ताकि बहाव क्षेत्र में किसी प्रकारसे जान-माल की हानि नहीं हो।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





